Editor

थैलेसीमिया मरीज से ज्यादा फीस वसूलना अस्पताल को पड़ा भारी, ₹10 हजार जुर्माना

Hamari sevaye

संवाददाता: प्रिंस गुप्ता भदोही

VK Finance

सुरियावां (भदोही)थैलेसीमिया मरीज से तय फीस से अधिक रकम वसूलने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने संजीवनी हॉस्पिटल पर ₹10 हजार का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतोष कुमार के निर्देश पर की गई।
शिकायतकर्ता मनीष कुमार अग्रहरी ने स्वास्थ्य विभाग को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि अस्पताल ने थैलेसीमिया मरीज से निर्धारित शुल्क के बजाय ₹1,450 की अतिरिक्त वसूली की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने मामले की जांच कराई।
जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल पर ₹10 हजार का जुर्माना लगाया। साथ ही जिले के अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि मरीजों से निर्धारित शुल्क के अलावा किसी तरह की अतिरिक्त वसूली न की जाए।
सीएमओ डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि शिकायत की जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद अस्पताल के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि मरीजों से अनावश्यक या गलत तरीके से शुल्क वसूलने की शिकायत मिलने पर जांच के बाद संबंधित अस्पताल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थैलेसीमिया जैसे गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों के इलाज में अतिरिक्त वसूली पर स्वास्थ्य विभाग विशेष नजर रखेगा।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment