Editor

उन्नाव में दर्दनाक हादसा: चलते ट्रैक्टर का पहिया निकला, खाई में पलटा ट्रैक्टर, युवक की मौत

Hamari sevaye

उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र में बाबूखेड़ा चपरी के पास गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अचलगंज से पुरवा की ओर जा रहा ट्रैक्टर अचानक उसका पहिया निकलने से अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खाई में पलट गया।

VK Finance

हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही अचलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे युवक को बाहर निकाला।

गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अचलगंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment