Editor

फतेहपुर: पुलिस मुठभेड़ में ₹25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल, तमंचा-कारतूस बरामद

Hamari sevaye

फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में ₹25 हजार का इनामी और हिस्ट्रीशीटर अमित कुमार उर्फ टेनी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

VK Finance

पुलिस के अनुसार, 10/11 सितंबर की रात जाफरगंज पुलिस टीम अपराधियों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान रुसिया रोड पर ग्राम डिघरुवा के पास पुलिस टीम का सामना मुकदमा संख्या 134/2026 से संबंधित इनामी आरोपी अमित कुमार उर्फ टेनी से हुआ। पुलिस का दावा है कि रोकने का प्रयास करने पर आरोपी ने फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद होने का दावा किया गया है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर BNS की धारा 109(1) और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25/27 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, अमित कुमार उर्फ टेनी जाफरगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ फतेहपुर समेत अन्य जनपदों में हत्या के प्रयास, मारपीट, अवैध शस्त्र समेत 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों की जांच कर रही है। फिलहाल घायल आरोपी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment