

उन्नाव। ग्राम सभा मजखोरिया के शिव प्रसाद खेड़ा के बीच मुख्य मार्ग पर पिछले करीब 15 दिनों से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सड़क पर पानी भर जाने से लोगों का आवागमन प्रभावित है। इसी रास्ते से बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी आते-जाते हैं, लेकिन जलभराव के कारण मार्ग लगभग बंद हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर बनी इंटरलॉकिंग रोड भी लगातार पानी में डूबी रहने के कारण क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। ग्रामीणों के अनुसार, यदि समय रहते यहां नाला बनवा दिया जाता तो जलभराव की समस्या उत्पन्न नहीं होती।
स्थानीय प्रधान एवं जिले के आला अधिकारियों को मामले की जानकारी दिए जाने के बावजूद ग्रामीणों का आरोप है कि अभी तक जल निकासी के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराकर नाले का निर्माण कराया जाए, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और स्कूली बच्चों को परेशानी से निजात मिले।
📸 फोटो में साफ देखा जा सकता है कि मुख्य मार्ग पर पानी भरा हुआ है और रास्ते की स्थिति कितनी खरा
