

लखनऊ। 2017 में मुख्यमंत्री आवास खाली करने के दौरान सामने आए टोंटी चोरी और सरकारी आवास में तोड़फोड़ के आरोपों का मुद्दा एक बार फिर सियासी चर्चा में आ गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पूरे प्रकरण को लेकर बेहद कड़ा बयान दिया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि 2017 में मुख्यमंत्री आवास खाली करते समय टोंटी चोरी जैसी खबरें जिस तरह चलाई गईं, उसे वह जिंदगी भर नहीं भूलेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में मीडिया संस्थानों, पत्रकारों और एक IAS अधिकारी की भूमिका रही, जिसने मीडिया को बुलाकर इस मामले की कवरेज करवाई।
अखिलेश यादव ने कहा कि “मैं जब तक जिंदा हूं, इसे कभी नहीं भूल सकता। जब मेरा समय आएगा, उन सभी को कड़ी सजा मिलेगी।”
उनके इस बयान के बाद यूपी की सियासत में एक बार फिर 2017 के सरकारी आवास विवाद की फाइल खुलती नजर आ रही है। अखिलेश के तेवरों ने साफ संकेत दे दिया है कि वह इस पुराने मामले को अभी भूले नहीं हैं और आने वाले समय में इसे लेकर सियासी टकराव और तेज हो सकता है।
The Voice India News पुराने विवाद पर अखिलेश का बड़ा वार, बोले- समय आने पर सबका हिसाब होगा।