Editor

उन्नाव में साक्षी महाराज का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- ‘मोदी है तो मुमकिन है’

Hamari sevaye

उन्नाव। ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों को शाकाहारी भोजन परोसे जाने को लेकर राहुल गांधी के बयान पर उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हुआ है। साक्षी महाराज ने कहा, “यह तो मोदी है तो मुमकिन है। मोदी है तो सबने शाकाहारी भोजन का स्वाद लिया है। जो उन्हें सदा खाने के लिए नहीं मिलता, वह भारत में स्वाद लेने के लिए मिला।”

VK Finance

साक्षी महाराज ने कहा कि ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान सनातन संस्कृति से जुड़ा बड़ा संदेश दुनिया तक गया। उन्होंने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रपति ने कानपुर के एक धर्माचार्य के चरण स्पर्श कर प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि यह घटना अपने आप में बड़ा संदेश है और ब्रिक्स सम्मेलन में सनातन के बारे में इतना बड़ा काम हुआ है, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी।

राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि “राहुल गांधी को तो मांसाहार ही चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि उन्हें जिस तरह के भोजन की आदत है, वह खाते रहें, उन्हें कोई रोक नहीं रहा है। उन्होंने ब्रिक्स प्रतिनिधियों को शाकाहारी भोजन दिए जाने को भारत की संस्कृति और परंपरा से जोड़ते हुए इसे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की उपलब्धि बताया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment