

कानपुर। काकादेव थाना क्षेत्र में हुए अमित कुमार हत्याकांड के मुख्य आरोपी संजय उर्फ ढाबा की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के रोकने पर आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के दोनों पै*रों में लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक, अमित कुमार हत्याकांड में संजय उर्फ ढाबा मुख्य आरोपियों में शामिल था। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी दोनों पैरों में गोली लगने से घा*यल हो गया।
घा*यल आरोपी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ 50 से अधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
गौरतलब है कि अमित कुमार की 8 सितंबर को इलाज के दौरान मौ*त हो गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चार आरोपियों के नाम सामने आने की बात कही है।
जांच में यह बात भी सामने आई है कि एक पत्रकार द्वारा आरोपी को सोशल मीडिया पर खुद को निर्दोष बताते हुए वीडियो बनाने की सलाह दिए जाने की बात सामने आई थी। पुलिस इस पूरे मामले की भी जांच कर रही है।
फिलहाल पुलिस की टीमें हत्याकां*ड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सामने आए सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।