

शुक्लागंज नगर में लगातार लग रहे जाम के कारण आमजन का दैनिक जीवन एवं आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। विशेषकर भारी वाहनों के शहर के अंदर प्रवेश करने से यातायात व्यवस्था बाधित होती है और कई बार घंटों तक जाम की स्थिति बनी रहती है।

इससे स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों एवं दैनिक यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जनता की इस गंभीर समस्या को देखते हुए इसके स्थायी समाधान हेतु मेरे द्वारा जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि शुक्लागंज नगर के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर यथाशीघ्र हाईट गेज (Height Gauge) लगाए जाएं, ताकि भारी वाहनों का शहर के अंदर प्रवेश रोका जा सके और उन्हें निर्धारित डायवर्जन मार्ग से ही संचालित किया जाए।
हाईट गेज लगने से नगर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा, यातायात व्यवस्था सुचारु होगी तथा शुक्लागंजवासियों को लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।
शुक्लागंज को जाम से मुक्ति दिलाकर आमजन के लिए सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित करना मेरी प्राथमिकता है।