Editor

जाजमऊ पुराने गंगापुल पर भारी वाहनों का डायवर्जन, डीएम-एसएसपी ने लिया व्यवस्था का जायजा

Hamari sevaye

उन्नाव। जाजमऊ पुराने गंगापुल पर मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते 13 सितंबर से 13 दिसंबर 2026 तक भारी वाहनों के रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है। मंगलवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से गदनखेड़ा बाइपास, मरहला चौराहा और आजाद मार्ग का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

VK Finance

जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बताया कि तीन दिन के ट्रायल के दौरान रूट डायवर्जन में किसी प्रकार की अव्यवस्था सामने नहीं आई, जिसके चलते डायवर्जन व्यवस्था को आगे जारी रखा गया है। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

डीएम ने स्पष्ट किया कि इमरजेंसी सेवाओं को डायवर्जन से प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। एंबुलेंस को किसी भी स्थिति में नहीं रोका जाएगा, ताकि मरीजों और आपातकालीन सेवाओं को समय पर आवागमन की सुविधा मिल सके।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं यातायात कर्मियों को डायवर्जन रूट का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा भारी वाहनों के सुगम आवागमन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।। बाइट : घनश्याम मीणा

खबर को शेयर करे

Leave a Comment