Editor

फतेहपुर में विश्व ओजोन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं ने पोस्टर और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

Hamari sevaye

फतेहपुर। डॉ. बी. आर. अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, फतेहपुर में 16 सितंबर 2026 को विश्व ओजोन दिवस का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव के संरक्षण में विज्ञान संकाय के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

VK Finance

कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ प्रोफेसर शकुंतला एवं समस्त प्राध्यापकों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान छात्राओं के लिए पोस्टर और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने ओजोन परत के महत्व, उसकी उपयोगिता और वर्ष 2026 की थीम ‘ठंडे ग्रह के लिए वैश्विक प्रयास’ पर आधारित पोस्टर तैयार किए। पोस्टरों का मूल्यांकन डॉ. अनुष्का छौंकर, डॉ. प्रगति द्विवेदी और श्री आनंदनाथ ने किया। प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष की सुकर्णा पटेल और स्नेहा सिंह ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। प्रसिद्धि श्रीवास्तव और बीए द्वितीय वर्ष की मरियम शमीम संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि बीएससी प्रथम वर्ष की सोमिता सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन वनस्पति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रमेश सिंह और जन्तु विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राज कुमार ने कराया। डॉ. राज कुमार ने वर्ष 2024 के विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर छात्राओं के बीच किए गए अपने शोध का प्रस्तुतीकरण भी दिया।

कार्यक्रम में छात्राओं ने ओजोन परत के संरक्षण पर आधारित नाटिका प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नाटिका को रसायन विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर मधुलिका श्रीवास्तव ने तैयार कराया था।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश सिंह ने किया। उन्होंने मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल (1987) और कीगाली अमेंडमेंट (2016) के संदर्भ में ओजोन परत के संरक्षण और विश्व ओजोन दिवस के महत्व पर छात्राओं को जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रो. लक्ष्मीना भारती, प्रो. प्रशांत द्विवेदी, डॉ. शरद चंद्र राय, डॉ. शालिनी कनौजिया, डॉ. अमित कुमार तिवारी, श्री बृजेश कुमार पाल, डॉ. शिखा सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment