Editor

सदर तहसील में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस, 82 फरियादियों ने दर्ज कराई शिकायतें,24 पीड़ित फरियादियों समस्याओं का तुरंत किया निस्तारण

Hamari sevaye

उन्नाव के सदर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सदर एसडीएम राजेश कुमार विश्वकर्मा और सीओ सिटी विनी सिंह ने तहसील पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

VK Finance

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 82 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही कई मामलों का समाधान कराया। सदर एसडीएम राजेश कुमार विश्वकर्मा के द्वारा 24 फरियादियों की शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

अधिकारियों ने शेष शिकायतों के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment