Editor

उन्नाव में मंदिरों से घंटे चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार..

Hamari sevaye

32 घंटे और 3 मोबाइल बरामद, लखनऊ में बेचने की थी तैयारी

VK Finance

#अजगैन थाना क्षेत्र में मंदिरों से घंटे चोरी करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 32 छोटे-बड़े घंटे और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी किए गए घंटों को बेचने के लिए लखनऊ जाने की तैयारी में थे। 15/16 सितंबर की रात झब्बरखेड़ा मजरा बिचपरी स्थित काली माता मंदिर से घंटे चोरी होने की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

18 सितंबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी किए गए घंटे बोरियों में भरकर कुसुम्भी मोड़ पर सवारी का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पांच संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी में दो बोरियों से 14 और 18 यानी कुल 32 घंटे बरामद हुए।

पूछताछ में पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बिचपरी के काली माता मंदिर के अलावा दरबारीखेड़ा और बनी बॉर्डर क्षेत्र के एक-एक मंदिर से भी घंटे चोरी करने की बात बताई। पुलिस का कहना है कि कुछ घंटे नवाबगंज की एक बर्तन की दुकान पर बेच दिए गए थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवा राजपूत (20), रियाज (19), आयुष (19), इरशाद उर्फ शाहिद (22) और कुलदीप वर्मा (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाई हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment