Editor

सफीपुर में डीएम का बड़ा कदम, दैवीय आपदा पीड़ितों को मिला ₹4 लाख का सहारा

Hamari sevaye

उन्नाव: सफीपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने जरूरतमंद लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान किया।

VK Finance

सेवा संकल्प अभियान के तहत दैवीय आपदा से प्रभावित लाभार्थियों को कुल चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना शहरी, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वामित्व योजना और कृषक दुर्घटना योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों तक शासन की योजनाओं का लाभ समय से और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए, ताकि किसी जरूरतमंद को सरकारी सहायता के लिए परेशान न होना पड़े।

The Voice India — जनता की आवाज़, जनहित की खबर।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment