Editor

The Voice India की खास खबर उन्नाव की बेटी महिमा गौतम ने रचा इतिहास!डार्ट्स में शानदार प्रदर्शन, एशिया रैंकिंग में हासिल किया 9वां स्थान

Hamari sevaye

उन्नाव की प्रतिभाशाली खिलाड़ी महिमा गौतम ने डार्ट्स के खेल में शानदार उपलब्धि हासिल कर जिले और देश का नाम रोशन किया है। महज चार साल के खेल सफर में महिमा ने एशिया रैंकिंग में 9वां स्थान हासिल किया है।

VK Finance

महिमा ने वर्ष 2022 में डार्ट्स खेलना शुरू किया और लगातार मेहनत व अभ्यास के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। वर्ष 2023 में दिल्ली में आयोजित नेशनल डार्ट्स प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता।

इसके बाद महिमा ने थाईलैंड में इंटरनेशनल एशिया टूर में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2024 में मलेशिया में भी उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया। वहीं 2025 में इंडिया रैंकिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण और चेन्नई चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल किया।

अब एशिया रैंकिंग में नौवें पायदान पर पहुंचकर महिमा ने अपने शानदार सफर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ दी है।
महिमा के पिता विनोद कुमार और मां सुशीला गौतम का लगातार सहयोग और परिवार का प्रोत्साहन उनकी सफलता में अहम रहा।

उन्नाव की बेटी की इस उपलब्धि ने जिले का मान बढ़ाया है। महिमा की कहानी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास की मिसाल है। 🇮🇳🎯

The Voice India — भारत की आवाज़
Crime Reporter -Anand Singh

खबर को शेयर करे

Leave a Comment