

काबुल/कुनार: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच कुनार प्रांत में कथित पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक की खबर सामने आई है। स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, सोमवार तड़के पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान के कई इलाकों को निशाना बनाया।

बताया जा रहा है कि कुनार प्रांत में हुए हवाई हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में भी दो अलग-अलग स्थानों पर हवाई हमले किए जाने की जानकारी सामने आई है।
इन घटनाओं के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच पहले से जारी तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हमलों और हताहतों से जुड़ी विस्तृत जानकारी की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
📍 कुनार, अफगानिस्तान | 🔴 3 लोगों की मौत, कई घायल