

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज बुधवार को पुलिस ने पैदल गश्त की। उन्नाव क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली सदर प्रभारी और पुलिस बल ने रेलवे स्टेशन,बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद करते हुए उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं और जानकारी को जाना। वहीं संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए। CO सिटी विनी सिंह ने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में लगातार सतर्कता बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस की पैदल गश्त से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा।