

उन्नाव: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर सीएमओ कार्यालय में शिकायत निवारण समिति (GRC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. अजय कुमार शर्मा ने की।

बैठक में कर्मचारी प्रतिनिधियों ने वेतन भुगतान में देरी, लंबित बोनस, अवकाश, मानव संपदा, CHO के अभिलेख, NQAS सामग्री एवं बजट तथा किराये के उपकरणों के भुगतान समेत कई महत्वपूर्ण समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
सीएमओ डॉ. अजय कुमार शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक कार्रवाई पर भी चर्चा हुई।
The Voice India — जनहित की खबर, आपकी आवाज।