
नगर पालिका परिषद गंगाघाट के नेतुआ स्थित कान्हा गौशाला में शुक्रवार सुबह हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बाढ़ ड्यूटी के वेतन को लेकर गौशाला कर्मचारी भीषण बारिश के बीच गेट पर धरने पर बैठ गए।

कर्मचारियों का आरोप है कि हर साल बाढ़ के दौरान गौशाला में की गई ड्यूटी का अतिरिक्त वेतन मिलता था, लेकिन इस साल 24 सितंबर 2026 को नगर पालिका प्रभारी अनूप शुक्ला और गौशाला प्रभारी राजा बंसल ने साफ कह दिया कि इस बार बाढ़ ड्यूटी का वेतन नहीं दिया जाएगा।
इसी बात से नाराज होकर कर्मचारी आज सुबह से ही गेट पर पन्नी तानकर बारिश में प्रदर्शन कर रहे हैं।
वायरल वीडियो में कर्मचारी बता रहे हैं कि –
“जब से गौशाला खुली है, हर बार वेतन में से 2000 रुपये कमीशन लिया जाता है। इस बार कमीशन नहीं दिया तो वेतन ही रोक दिया गया।”
कर्मचारियों ने ये भी आरोप लगाया कि उनके पास न तो कोई ID कार्ड है और न ही नियुक्ति पत्र, सिर्फ बैंक खाते में आने वाला वेतन और PF ही उनके कर्मचारी होने का सबूत है।
कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और जिलाधिकारी उन्नाव से भी की थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।