
उन्नाव। नगर पालिका की कार्यप्रणाली से नाराज सभासदों और स्थानीय लोगों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उन्नाव नगर पालिका की प्रतीकात्मक अर्थी सजाकर अपनी नाराजगी जताई।

सभासदों और स्थानीय लोगों ने घरों में पेयजल आपूर्ति नहीं होने और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को पूरी सैलरी नहीं दिए जाने समेत मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लंबे समय से समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही है, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में सभासदों ने प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर नगर पालिका प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।
सभासदों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।