Editor

नशामुक्त युवा–विकसित भारत के लिए निकली हेल्थ वॉक/रन

Hamari sevaye

फतेहपुर, 01 अक्टूबर 2026। “नशामुक्त युवा–विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत डॉ. बी. आर. अम्बेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, फतेहपुर में गुरुवार को हेल्थ वॉक/रन एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में किया गया।

VK Finance

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव के संरक्षण में हुआ। कार्यक्रम में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय/राजू भैया विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पवन कुमार की उपस्थिति रही।

हेल्थ वॉक/रन महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर आईटीआई फतेहपुर, सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहा तथा विकास भवन के सामने से होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान छात्राओं ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज का संदेश दिया।

वॉक के उपरांत छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन तथा नशामुक्ति विषय पर कविता पाठ भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाएं, एनसीसी कैडेट्स, रेंजर्स एवं अन्य छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. चारु मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर प्रो. शकुंतला, प्रो. लक्ष्मीना भारती, डॉ. चारु मिश्रा, डॉ. रमेश सिंह, डॉ. अमित कुमार तिवारी, मधुलिका श्रीवास्तव, डॉ. जिया तसनीम, डॉ. अनुष्का छौंकर, डॉ. राज कुमार, बृजेश कुमार पाल सहित अन्य प्राध्यापक एवं महाविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना तथा स्वस्थ जीवनशैली एवं नशामुक्त समाज के प्रति जन-जागरूकता उत्पन्न करना रहा।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment