
उन्नाव। मौरावां स्थित 100 बेड अस्पताल में नगर पंचायत चेयरमैन विवेक सेठ की पत्नी पल्लवी सेठ के निरीक्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों और कर्मचारियों ने उन्हें प्रोटोकॉल के तहत निरीक्षण कराया।

पल्लवी सेठ ने अस्पताल की ओपीडी, दवा वितरण केंद्र और विभिन्न वार्डों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान वह CMS की कुर्सी पर बैठकर डॉक्टरों के साथ समीक्षा बैठक करती नजर आईं, जहां उन्होंने चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए।
CMS की कुर्सी पर बैठकर डॉक्टरों से समीक्षा किए जाने का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।