Editor

अमृतसर में पंजाबी इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

Hamari sevaye

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में शनिवार शाम पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि शाम करीब छह बजे बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग की। गोली लगने के बाद मैड संधू सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े मिले। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

VK Finance

हमले के बाद मैड संधू को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सिरिवेनेला के मुताबिक, वारदात को दो अज्ञात आरोपियों ने अंजाम दिया है। पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

मैड संधू ने अपने करियर की शुरुआत फैशन इंडस्ट्री में स्टाइलिस्ट के तौर पर की थी। उन्होंने पंजाब और मुंबई की फिल्मों में असिस्टेंट कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में भी काम किया था। घटना के बाद इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment