Editor

शिवपुर पुलिस ने चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार

Hamari sevaye

वाराणसी। शिवपुर थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रिंकू शिल्पकार उर्फ रिंकू कंजड़ पुत्र संतोष कुमार, निवासी ब्लॉक नंबर 85/7, न्यू कांशीराम आवास, इन्द्रपुर, थाना शिवपुर, वाराणसी के रूप में हुई है।
पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपराध एवं चोरी की घटनाओं के अनावरण तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन और सहायक पुलिस आयुक्त कैंट के पर्यवेक्षण में शिवपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
घर का ताला तोड़कर चोरी का आरोप
पुलिस के मुताबिक 31 अगस्त 2026 को वादी ने शिवपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर का ताला तोड़कर सोने के आभूषण और सीसीटीवी का डीवीआर चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर थाना शिवपुर में मुकदमा अपराध संख्या 0398/2026, धारा 305ए, 331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वादी ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए जाने की शिकायत की थी। इस मामले में थाना शिवपुर में मुकदमा अपराध संख्या 0410/2026, धारा 305ए, 331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
कांशीराम आवास के पास से गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार दोनों घटनाओं की जांच और अभियुक्त की तलाश के दौरान रिंकू शिल्पकार उर्फ रिंकू कंजड़ को 5 अक्टूबर 2026 की रात करीब 12:30 बजे थाना शिवपुर क्षेत्र के कांशीराम आवास, वन विभाग के जंगल के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment