Editor

धीरेन्द्र हत्याकांड: सीबीआई जांच की मांग को लेकर विधानसभा जा रहे ग्रामीणों को पुलिस ने रोका

Hamari sevaye

उन्नाव। लखनऊ में करीब एक महीने पहले हुए धीरेन्द्र हत्याकांड को लेकर उन्नाव के फतेहपुर-84 क्षेत्र में लोगों में आक्रोश है। मंगलवार को मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण राजेपुर गांव से पैदल लखनऊ विधानसभा की ओर धरना देने के लिए निकल पड़े। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन ने गांव से करीब एक किलोमीटर दूर भारी पुलिस बल तैनात कर ग्रामीणों को रोक लिया।

VK Finance

मौके पर पहुंचे एसडीएम बांगरमऊ ने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने ज्ञापन लेते हुए उचित माध्यम से जिलाधिकारी के जरिए मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। साथ ही परिजनों को मुख्य आरोपी के खिलाफ एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और वापस लौट गए।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उनका कहना है कि एक महीने बाद भी गिरफ्तारी न होने से उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई पर भरोसा नहीं है। परिवार ने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

बताया गया कि 29 अगस्त को फतेहपुर-84 थाना क्षेत्र निवासी धीरेन्द्र का शव लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में मिला था। आरोप है कि उसके ड्राइवर रवि तिवारी ने साथियों के साथ मिलकर अपहरण के बाद उसकी हत्या की। मामले में एसटीएफ ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। हालांकि परिजनों का दावा है कि मुख्य साजिशकर्ता अब भी बाहर है।

परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि सीबीआई जांच की सिफारिश नहीं हुई और मुख्य आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे दोबारा बड़ी संख्या में विधानसभा का घेराव करेंगे। प्रदर्शन के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment