Editor

ब्रेकिंग उन्नाव: नवरात्रि-दशहरा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 13 किलो सरसों का तेल जब्त

Hamari sevaye

मियाँगंज से विशाल मेगा मार्ट तक हुई जांच, 9 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए

VK Finance

उन्नाव। नवरात्रि और दशहरा के त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में मियाँगंज, हिरननगर, गदनखेड़ा बाईपास और विशाल मेगा मार्ट समेत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई।

अभियान के दौरान पनीर, घी, मूंगफली, काजू और सरसों के तेल समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों की जांच की गई। विभागीय टीम ने कुल 9 खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। इसके अलावा 13 किलो सरसों का तेल जब्त किया गया, जबकि करीब 2,470 रुपये मूल्य के तेल को नष्ट कराया गया।

जांच के दौरान खाद्य कारोबारियों को मिली कमियों के आधार पर सुधार के नोटिस जारी किए गए। वहीं, कुछ कारोबारियों को कमियां दूर होने तक कारोबार बंद रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, प्रयोगशाला से नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग की ओर से इस तरह के अभियान आगे भी जारी रखे जाएंगे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment