Editor

उन्नाव डीएम कार्यालय में सुरक्षा बढ़ी, आत्मदाह की दो घटनाओं के बाद प्रशासन अलर्ट

Hamari sevaye

फायर सेफ्टी उपकरणों की संख्या बढ़ाई गई, आपात स्थिति से निपटने के लिए तैनात की गई फायर टीम

VK Finance

उन्नाव। डीएम कार्यालय परिसर में लगातार आत्मदाह की दो घटनाओं के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए कलक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। इसके तहत फायर सेफ्टी उपकरणों की संख्या बढ़ाने के साथ ही फायर टीम को भी तैनात किया गया है।

डीएम घनश्याम मीना के निर्देश पर कार्यालय परिसर में सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता किया गया है। प्रशासन ने आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया है।

लगातार हुई आत्मदाह की घटनाओं को देखते हुए कलक्ट्रेट परिसर में सतर्कता बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय रहते प्रभावी कदम उठाए जा सकें। प्रशासन का जोर सुरक्षा इंतजामों को मजबूत रखने और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका से निपटने की तैयारी पर है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment