Editor

फ्लैट बेचने के नाम पर शिक्षकों से पैसा लेकर धोखाधड़ी करने वालों पर केस

Hamari sevaye

वाराणसी। सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर गौरव कुमार के निर्देश पर चितईपुर थाना में फ्लैट बेचने के नाम सीएचएस स्कूल कमच्छा के पढ़ाने वाले शिक्षक शैलेश कुमार पटेल निवासी ग्राम बट्ट मधुपुर रॉबर्टगंज सोनभद्र आशीष कुमार गुप्ता ग्राम चक्क शाह मोहम्दाबाद गाजीपुर के रहने वालों की शिकायत पर पुलिस बिल्डरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने नेवादा सुंदरपुर के रहने कालिंदी उपाध्याय अविनाश उपाध्याय ऋषिकेश उपाध्याय संतोष दुबे राजेश राय के खिलाफ धोखाधड़ी करने के मामले में केस दर्ज किया गया।दोनों पीड़ित शिक्षकों का आरोप हैं बड़ी पटिया इलाके में फ्लैट बेचने के नाम सात सात लाख रुपए ले लिया।वर्ष 2022 में फ्लैट बनाकर देने का समय दिए थे।आरोपियों ने समय बीतने के बाद पैसा और फ्लैट दोनों नहीं दिया।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment