Editor

उन्नाव पहुंचीं आईजी किरण एस., मिशन शक्ति फेज-6 रैली को दिखाई हरी झंडी, महिला अपराधों की करेंगी समीक्षा

Hamari sevaye

उन्नाव। आईजी रेंज किरण एस. सोमवार को उन्नाव पहुंचीं। पुलिस लाइन में एसपी जय प्रकाश सिंह (जेपी सिंह) और एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। आईजी के आगमन को लेकर पुलिस विभाग में सक्रियता देखने को मिली।

VK Finance

पुलिस लाइन में आयोजित मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के कार्यक्रम के दौरान आईजी किरण एस. ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना है।

रैली रवाना करने के बाद आईजी बड़े चौराहे से गांधी नगर तिराहे तक पैदल गश्त करेंगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही कानून-व्यवस्था की स्थिति का भी निरीक्षण किया जाएगा।

नवरात्रि के मद्देनजर आईजी के विसर्जन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करने की भी संभावना है। इसके बाद वह पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की समीक्षा करेंगी।

बैठक में विशेष रूप से महिला अपराधों की स्थिति और लंबित विवेचनाओं की प्रगति पर चर्चा की जाएगी। आईजी संबंधित अधिकारियों को मामलों के समयबद्ध निस्तारण और महिला सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे सकती हैं।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment