Editor

मेरठ हत्याकांड: पति सौरभ राजपूत की हत्या में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा

Hamari sevaye

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा सुनाई। दोनों पर सौरभ राजपूत की हत्या का दोष साबित हुआ। इस फैसले के बाद मृतक के परिवार ने राहत की सांस ली।

VK Finance

सजा सुनाए जाने से पहले जेल में बंद मुस्कान और साहिल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत से जोड़ा गया। सजा के ऐलान से पहले दोनों भावुक होकर रोने लगे। अदालत में जज ने मुस्कान से पूछा कि जब वह अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या की दोषी है, तो वह क्या सजा चाहती है? इस पर मुस्कान ने कहा, “मेरी बच्चियों का ख्याल रखा जाए।” इतना कहने के बाद वह खामोश हो गई।

इसके बाद अदालत ने साहिल से भी यही सवाल किया, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे सका। फैसले के ऐलान के बाद सौरभ की मां भावुक होकर रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि उन्हें शांति से न्याय मिल गया है।

गौरतलब है कि सौरभ राजपूत की हत्या 3 मार्च 2025 को हुई थी। इस सनसनीखेज वारदात में शव के पांच टुकड़े कर उन्हें नीले ड्रम में भर दिया गया था। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। अदालत के फैसले के बाद मामले ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment