Editor

लल्लापुरा में चाय की दुकान पर चल रहा था ऑनलाइन जुए का अड्डा, भाग्य लक्ष्मी एप से जुआ खिलाने वाले 11 गिरफ्तार

Hamari sevaye

वाराणसी। थाना सिगरा पुलिस ने लल्लापुरा में ऑनलाइन जुए के बड़े अड्डे का भंडाफोड़ किया है। चाय की दुकान की आड़ में भाग्य लक्ष्मी एप से जुआ खिलाया जा रहा था।मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी लल्लापुरा प्रीति कुमारी ने टीम के साथ सी 15/293 स्थित राम किशुन यादव की दुकान पर छापा मारा। मौके से 11 जुआरी घेराबंदी कर पकड़े गए।पकड़े गए आरोपियों में मुख्य आरोपी अरशद और दुकान मालिक राम किशुन यादव शामिल है। पुलिस ने मौके से 5827 रुपये नगद, 3 एंड्रॉयड मोबाइल और 1 कीपैड बरामद किया है। थाना सिगरा में धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment