Editor

दुर्गा पूजा में बिछड़े लोगों की मदद करेगी कोलकाता पुलिस की ‘बंधु कोलकाता’ सेवा, जारी किए हेल्पलाइन नंबरा पूजा में बिछड़े लोगों की मदद करेगी कोलकाता पुलिस की ‘बंधु कोलकाता’ सेवा, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Hamari sevaye

कोलकाता। दुर्गा पूजा के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ के बीच गुमशुदा बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की मदद के लिए कोलकाता पुलिस ने विशेष पहल की है। पुलिस ने ‘बंधु कोलकाता’ सेवा शुरू की है, जिसका उद्देश्य बिछड़े लोगों को सुरक्षित उनके परिवारों से मिलाने में सहायता करना है।

VK Finance

कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय नंद, आईपीएस ने लालबाजार से ‘बंधु कोलकाता’ वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कोलकाता पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

15 से 20 अक्टूबर तक मिलेगी सुविधा

कोलकाता पुलिस के अनुसार, ‘बंधु कोलकाता’ सेवा 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से पूजा उत्सव की समाप्ति तक उपलब्ध रहेगी। दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों और सड़कों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह पहल की गई है, ताकि किसी के बिछड़ने पर उसे तत्काल सहायता मिल सके।

मुसीबत में इन हेल्पलाइन नंबरों पर करें संपर्क

कोलकाता पुलिस ने नागरिकों की सुविधा के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

  • बंधु कोलकाता सेवा: 9163737373
  • मिसिंग पर्सन्स स्क्वाड, लालबाजार: 033-22505153 / 033-22141835
  • लालबाजार कंट्रोल रूम: 100 / 033-22505090 / 033-22143230
  • चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098

पुलिस की नागरिकों से अपील

कोलकाता पुलिस ने लोगों से अपील की है कि दुर्गा पूजा के दौरान यदि कोई बच्चा, महिला या बुजुर्ग अपने परिवार से बिछड़ जाए, तो घबराने के बजाय तुरंत संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। पुलिस का प्रयास है कि त्योहार के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ जरूरतमंदों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाए।

‘बंधु कोलकाता’ का संदेश है: जरूरत के समय आपका साथी, हमेशा आपके साथ।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment