
वाराणसी। शहर में प्रतिबंधित चीनी मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में जैतपुरा पुलिस ने 7 किलो चीनी मांझे के साथ एक युवक को पकड़ा है।

जानकारी के अनुसार, जैतपुरा थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह और सरैया चौकी प्रभारी विकास पाण्डेय की टीम ने उंचवा-नक्खी घाट पुल मार्ग पर कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ा। उसके पास से 7 किलो चीनी मांझा बरामद किया गया।
पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। चीनी मांझे के इस्तेमाल से राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और पक्षियों की जान को खतरा बना रहता है।