Editor

संभागीय कृषि केंद्र पर कृषक ज्ञान संगोष्ठी सह किसान मेला आयोजित, महिला किसानों को किया सम्मानित

Hamari sevaye

वाराणसी। संभागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र वाराणसी के प्रांगण में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत एक दिवसीय वृहद कृषक ज्ञान संगोष्ठी सह किसान मेला का आयोजन उप कृषि निदेशक शोध वाराणसी के निर्देशन में संपन्न हुआ। इसमें कृषि विभाग के अधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों, विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों, महिला कृषकों एवं किसानों ने प्रतिभाग किया। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, फसल अवशेष प्रबंधन, गुणवत्तायुक्त बीज, उद्यानिकी, महिला सशक्तीकरण एवं कृषि आधारित स्वरोजगार की जानकारी दी गई तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। संयुक्त कृषि निदेशक शैलेन्द्र कुमार ने महिला सशक्तीकरण एवं मिलेट्स की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने रबी अभियान में गेहूं, चना, मटर, मसूर और सरसों के गुणवत्तायुक्त बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराने की जानकारी दी और बताया कि गेहूं बीज वितरण के 49015 पैकेट के लक्ष्य के सापेक्ष 36885 पैकेट की ऑनलाइन बुकिंग हो चुकी है तथा किसानों से समय से बुवाई की अपील की। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. सर्वजीत और डॉ. मनीष पांडेय ने उद्यानिकी की वैज्ञानिक खेती, डॉ. अमितेश कुमार सिंह ने फसल अवशेष प्रबंधन, अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान के डॉ. सुनील कुमार ने जीरो टिलेज गेहूं, डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने समेकित कीट प्रबंधन तथा डॉ. ए.के. वर्मा ने गुणवत्तायुक्त बीजों के महत्व पर जानकारी दी। महिला कृषक रेखा मौर्य ने एफपीओ के माध्यम से अचार मुरब्बा उत्पादन तथा संजू यादव ने पशुपालन से आजीविका सुधार के अनुभव साझा किए। समापन उप कृषि निदेशक शोध शिव कुमार ने किया। मेले में 5 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया, लगभग 280 महिलाओं सहित सैकड़ों किसानों और इंटर कॉलेज के कृषि संकाय के विद्यार्थियों ने 30 स्टालों से जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल, सहायक निदेशक राज कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी बृजेश विश्वकर्मा, स्नेह प्रभा, अशोक यादव, योगेंद्र यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे तथा संचालन डॉ. दुर्गेश सिंह ने किया।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment