Editor

खागा की सड़कों पर उतरे ADG ज्योति नारायण, SP के साथ परखी सुरक्षा व्यवस्था

Hamari sevaye

मिशन शक्ति फेज-6.0 की समीक्षा के बाद निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के साथ की बैठक, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

VK Finance

फतेहपुर। प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) ज्योति नारायण ने थाना खागा क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस की सक्रियता, क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण करते हुए आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने पर जोर दिया।

पैदल गश्त के बाद एडीजी ने मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत आयोजित समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में महिला सुरक्षा, पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। इसके बाद उन्होंने निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के साथ अलग से बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एडीजी ज्योति नारायण ने पुलिस अधिकारियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने, क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रिय मौजूदगी बनी रहनी चाहिए, ताकि आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हो और कानून-व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

— द वॉयस इंडिया न्यूज़ | फतेहपुर

खबर को शेयर करे

Leave a Comment