
वाराणसी- शारदीय नवरात्र में शहर के दुर्गा पूजा पंडालों में अलग-अलग सजावट देखने को मिल रही है। कहीं पारंपरिक धार्मिक साज-सज्जा श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है, तो कहीं डरावने चेहरों और भयावह आकृतियों से ध्यान खींचा जा रहा है। नवरात्र शक्ति, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। ऐसे में पंडालों में डरावने स्वरूप बच्चों और परिवारों के लिए असहज स्थिति पैदा कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि सजावट में मां दुर्गा की महिमा और सांस्कृतिक विरासत को प्राथमिकता मिलनी चाहिए, न कि केवल चौंकाने की कोशिश।
