

फतेहपुर। जनपद फतेहपुर पुलिस के वाचक कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल नागरिक पुलिस देवदत्त सिंह को गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने उन्हें पदक अलंकृत कर बधाई दी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने देवदत्त सिंह की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पित सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में कर्तव्य के प्रति निष्ठा और जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन बेहद महत्वपूर्ण है।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने देवदत्त सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी लगन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित होना देवदत्त सिंह की कर्तव्यनिष्ठा और पुलिस विभाग में उनके समर्पित योगदान का सम्मान है।