Editor

जलालपुर में ट्रक -बस की भिड़ंत एक की मौत दो दर्जन घायल, सोनभद्र से अयोध्या जा रही थी बस

जलालपुर जौनपुर। मंगलवार की भोर में सोनभद्र के विधमगंज से अयोध्या जा रही बस जलालपुर के पास इंडस्ट्रियल एस्टेट रेहटी हाईवे पर सुबह करीब 5:00 बजे सामने से आ रही ट्रक में टकरा गई। जिसके बाद अफरा तफरी व चीख मच गई। बस में बैठे दर्जनों दर्शनार्थियों को चोटें आई। वहीं मेदनीखाड नामक एक युवक की मौत की सूचना है। वहीं बगल से गुजर रही दूसरी बस ने सभी घायलों को आनन-फ़ानन में एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। घायलों में आधा दर्जन के आसपास लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment