Editor

चौरा माता मंदिर से मुखौटा चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के घुघुलपुर जलालीपट्टी स्थित चौराहा माता मंदिर से माता का मुखौटा चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी उस समय हुई जब एक महिला शादी के लिए चढ़ावा लेकर मंदिर पहुंची और उसने देखा कि माता का मुखौटा गायब है।

VK Finance

ग्रामीणों के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे तक मुखौटा मंदिर में मौजूद था, लेकिन इसके बाद किसी अज्ञात समय पर चोरी कर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में चर्चा फैल गई और लोगों में नाराजगी देखी गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत बीएलडब्ल्यू पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरी की घटना के संबंध में सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment