Editor

घरेलू हिंसा व आत्महत्या हेतु दुष्प्रेरण के मामले में अभियुक्त सुनील पाल गिरफ्तार

Hamari sevaye

वाराणसी कमिश्नरेट के निर्देशन में चल रहे अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम और गिरफ्तारी के अभियान के तहत थाना जन्सा पुलिस ने 23 अक्टूबर 2024 को घरेलू हिंसा व आत्महत्या हेतु दुष्प्रेरण के मामले में वांछित अभियुक्त सुनील पाल उर्फ दरोगा को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। अभियुक्त को परमपुर अंडरपास के पास से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। पुलिस ने सुनील पाल के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

VK Finance

घटना का विवरण:
21 अक्टूबर 2024 को थाना जन्सा क्षेत्र के वरुणा नदी में एक महिला का शव मिला था। आसपास के लोगों व सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान उषा पाल के रूप में हुई, जो सुनील पाल की पत्नी थी। मृतका के पिता पप्पू पाल ने अपनी बेटी की पहचान की और आरोप लगाया कि सुनील पाल और उसके ससुरालजन उसे प्रताड़ित करते थे, जिससे परेशान होकर उषा ने आत्महत्या की। इस घटना के आधार पर थाना जन्सा में मु0अ0सं0 219/24 धारा 85, 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. सुनील पाल उर्फ दरोगा (30 वर्ष), पुत्र हीरावन पाल, निवासी नन्दापुर, थाना बड़ागाँव, वाराणसी।

पुलिस टीम का विवरण:

  1. दुर्गा सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना जन्सा
  2. विवेक कुमार सिंह, चौकी प्रभारी, रामेश्वर
  3. सुनील कुमार मौर्य, उ0नि0प्र0
  4. मो0 इसराईल, हे0का0
खबर को शेयर करे

Leave a Comment