Editor

अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी महोदय द्वारा जनपद जौनपुर पुलिस लाइन में प्रशिक्षण के लिए आये रिक्रूट आरक्षियों को ब्रीफ कर, प्रशिक्षण को सुचारु, व्यवस्थित व प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

Hamari sevaye

अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी श्री पीयूष मोर्डिया द्वारा जौनपुर पुलिस लाइन में सलामी लेकर प्रशिक्षु आरक्षियों से परिचय प्राप्त कर उन्हे सम्बोधित किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन प्रागंण में स्थित जीटीसी परिसर, बैरेक, क्लासरुम, भोजनालय, बार्बर शॉप, स्नानागार, शौचालय, बैंक ऑफ़ बरोदा अकाउंट खोलने की प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरे, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, रेफ्रिजरेशन सिस्टम, एयर कंडीशनिंग सिस्टम, किचन संबंधी विभिन्न स्वचालित मशीन तथा अन्य सभी संसाधनों का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

VK Finance

इस दौरान महोदय द्वारा जेटीसी में आए सभी नवीन रिक्रूटो से उनकी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी की गई तथा उनके उज्जवल भविष्य हेतु मार्गदर्शन तथा आशीर्वचन भी दिया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक जौनपुर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक, जीटीसी प्रभारी व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा जीटीसी संबंधित तैयारी पर संतोष प्रकट किया गया तथा बिहेवियरल ट्रेंनिंग, टीम बिल्डिंग एक्सरसाइज एवं गुणवत्ता बढ़ाने हेतु विभिन्न दिशा निर्देश दिए गए।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment