Editor

अजय राय ने कांग्रेस छोड़ने की अटकलों पर लगाया विराम !

Hamari sevaye

यूपी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लेकर जारी सियासी अटकलों पर अब विराम लग गया है। प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने और महिला पदाधिकारी के साथ बहस के बाद उनके कांग्रेस छोड़ने की चर्चाएं तेज थीं। हालांकि, मीडिया से बातचीत में अजय राय ने साफ कर दिया कि वह राहुल गांधी और कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं और आगे भी पार्टी की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी या समाजवादी पार्टी में जाने का सवाल ही नहीं उठता। हालांकि, अजय राय ने यह भी स्पष्ट किया कि वह अपने स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं करेंगे।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment