

हावड़ा: पश्चिम बंगाल के लिलुआ वर्कशॉप मैदान में चल रही बागेश्वर धाम सरकार की श्री हनुमंत कथा के द्वितीय दिवस श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। तेज बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ है।

बारिश के बीच सपरिवार हजारों श्रद्धालु छाते लेकर कथा स्थल की ओर पहुंच रहे हैं। सड़कें बारिश से भीगी हैं, लेकिन भक्तों की आस्था और उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आ रही। हाथों में छाते और धार्मिक ध्वज लिए श्रद्धालुओं का लगातार पहुंचना जारी है।
जय श्री राम और जय बागेश्वर बालाजी के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आ रहा है। बारिश के बावजूद कथा में शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ यह दर्शा रही है कि श्रद्धालुओं के लिए आस्था मौसम से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।
लिलुआ वर्कशॉप मैदान में भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।