Editor

38वीं राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल टीम के हेड ऑफ़ डेलीगेशन के रूप में अमित पाण्डेय की नियुक्ति

Hamari sevaye

उत्तर प्रदेश। यह गर्व का क्षण है कि उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के आयोजक सचिव अमित पाण्डेय को आगामी 38वीं राष्ट्रीय खेलों के लिए हेड ऑफ़ डेलीगेशन के रूप में नियुक्त किया गया है। यह राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड के ऋषिकेश में 27 से 31 जनवरी 2025 तक आयोजित किए जाएंगे, जहां उत्तर प्रदेश की बालक टीम अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी।

VK Finance

अमित पाण्डेय की देखरेख में उत्तर प्रदेश की पुरुष हैंडबॉल टीम इस प्रतियोगिता में भाग लेगी। उनकी नेतृत्व क्षमता और अनुभव से प्रदेश की टीम को मार्गदर्शन मिलेगा और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

इस अवसर पर डॉ. आनंदेश्वर पाण्डेय, महासचिव, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन ने अमित पाण्डेय की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश की टीम के सफलता की कामना की जा रही है, जो इस खेल में अपने सर्वोत्तम प्रयासों के साथ राज्य का नाम रोशन करेगी।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment