बनारस में कहीं भी बांस बल्ली के सहारे न दिखें बिजली के तार, जर्जर केबल्स पर मंडलायुक्त ने दिखाई सख्ती
वाराणसी। कमिश्नरी सभागार में बुधवार को शहर के सुंदरीकरण, सुरक्षा एवं सुगम यातायात के दृष्टिगत कमिश्नर आयुक्त कौशलराज शर्मा की अध्यक्षता बैठक की गई। बैठक में विद्युत विभाग, वाराणसी विकास प्राधिकरण, नगर निगम, पी डब्लू डी व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़कों पर बाधक बन ...





