Editor

बनारस में कहीं भी बांस बल्ली के सहारे न दिखें बिजली के तार, जर्जर केबल्स पर मंडलायुक्त ने दिखाई सख्ती

Hamari sevaye

वाराणसी। कमिश्नरी सभागार में बुधवार को शहर के सुंदरीकरण, सुरक्षा एवं सुगम यातायात के दृष्टिगत कमिश्नर आयुक्त कौशलराज शर्मा की अध्यक्षता बैठक की गई। बैठक में विद्युत विभाग, वाराणसी विकास प्राधिकरण, नगर निगम, पी डब्लू डी व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

VK Finance

कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़कों पर बाधक बन रहे विद्युत तथा अन्य पोलों तथा उन पर लटकते केबल्स व्यवस्थित किए जाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त समस्त प्रमुख, वी आई पी तथा प्रस्तावित मार्गों/ क्षेत्रों में कराए जाने वाले अंडर ग्राउंड विद्युत केबल के कार्यों संबंध में चर्चा कर जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने पी डब्लू डी, नगर नगर निगम को अंडर ग्राउंड विद्युत केबलिंग के लिए सर्वे शीघ्र कराए जाने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि जनपद में कहीं भी बांस बल्ली के सहारे विद्युत तार नहीं होने चाहिए। समुचित कार्य योजना बनाकर इसका समाधान किया जाय। बैठक के दौरान पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एम डी, वीसी वीडीए, नगर आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी, स्मार्ट सिटी, नगर निगम, विद्युत, पीडब्लूडी, जलकल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment