Editor

जयपुर वर्ल्डवाइड सुपर लीग ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बनारस की समाजसेवी शबा खान बनीं मुख्य अतिथि

Hamari sevaye

वाराणसी। जयपुर में आयोजित वर्ल्डवाइड सुपर लीग ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में वाराणसी की समाजसेवी शबा खान को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में उनके लगातार नौ वर्षों के समर्पित कार्य को देखते हुए आयोजकों ने उन्हें इस सम्मान के लिए चुना।

VK Finance

शबा खान लंबे समय से समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही हैं। कोरोना काल हो या बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति, उन्होंने हमेशा गरीबों और जरूरतमंद परिवारों की मदद की है। गरीब बेटियों की शादी कराने से लेकर स्लम क्षेत्रों में बच्चों को शिक्षा और आत्मरक्षा की निशुल्क ट्रेनिंग देने तक वह लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

महिलाओं और बेटियों के उत्पीड़न, बाल विवाह, छेड़खानी और घरेलू हिंसा जैसे मुद्दों पर भी शबा खान लगातार काम कर रही हैं। वह स्लम एरिया की बच्चियों को ताइक्वांडो के माध्यम से आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने का प्रयास कर रही हैं, ताकि वे अपने सम्मान और सुरक्षा की रक्षा कर सकें।

उनके मार्गदर्शन और कोच सुल्तान खान के प्रशिक्षण में कई बच्चे ताइक्वांडो में जिला स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना रहे हैं। इस बार 24 बच्चों का इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए चयन हुआ, जिन सभी खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन किया।

मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों में काजल पटेल, काजल कनौजिया, प्रीति पाल, शिवानी विश्वकर्मा, आयुष गुप्ता, फैसल खान, अरसलान, असद, पंकज, आर्यन यादव सहित कई अन्य बच्चे शामिल हैं। इन खिलाड़ियों में चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, गोंडा और लखनऊ के बच्चे भी शामिल रहे।

शबा खान के सामाजिक कार्य और बच्चों को खेल व शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ाने के प्रयासों की हर स्तर पर सराहना की जा रही है। लगातार निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने वाली शबा खान आज कई लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment