Editor

प्रधानमंत्री के काशी दौरे से पहले भाजपा का ‘स्वच्छता शंखनाद’, मलदहिया में चला अभियान

वाराणसी में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में मलदहिया स्थित पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

VK Finance

अभियान की शुरुआत में अध्यक्ष ने की प्रतिमा का जलाभिषेक कर उसे साफ किया और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने झाड़ू उठाकर पूरे चौराहे और आसपास के इलाकों में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे जमा कचरे को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी आगमन शहर के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छ भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए काशी को साफ और सुंदर बनाना सभी का दायित्व है। इसी उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है, जो लगातार जारी रहेगा ताकि बाबा की नगरी अपने भव्य स्वरूप में प्रधानमंत्री का स्वागत कर सके।

इस अभियान में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर, पार्षद सुशील गुप्ता, सिद्धनाथ शर्मा, नवीन कपूर, चंद्रशेखर उपाध्याय, मधुकर चित्रांश, अशोक जाटव, सत्य प्रकाश जायसवाल, अनिल तिवारी, रंजीत सोनकर, मनोज विश्वकर्मा, आशीष कृष्ण अग्रहरी और विशाल चौरसिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment