
वाराणसी। होली के दिन 25 मार्च को परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने को बीएचयू के मुख्य गेट को छोड़कर बाकी सारे गेट छह घंटे के लिए बंद रहेंगे। इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। वहीं होली की हुड़दंग के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है।
बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर प्रो. शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि परिसर में शांति व्यवस्था के लिए बाकी द्वार सुबह 8 बजे से दिन में 2 बजे तक बंद रहेंगे। इसका आदेश बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया। इसके साथ ही छात्रों से भी छात्रावास परिसर में ही सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक होली खेलने को कहा गया है। कोई भी छात्र महिला छात्रावासों के आसपास नहीं जाएगा। इसकी निगरानी के लिए सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया है।