

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक और शानदार फीचर लेकर आ रहा है। नए अपडेट के बाद अब किसी व्यक्ति को ग्रुप में जोड़ने के लिए उसका मोबाइल नंबर सेव करना जरूरी नहीं होगा। यह बदलाव लाखों यूजर्स के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है।

अब ग्रुप एडमिन किसी सदस्य को उसके मोबाइल नंबर, नाम या WhatsApp यूजरनेम के जरिए भी खोजकर सीधे ग्रुप में जोड़ सकेंगे। यानी अगर सामने वाले ने अपना WhatsApp यूजरनेम बनाया है, तो केवल उसी यूजरनेम को टाइप करके उसे ग्रुप में शामिल किया जा सकेगा।
अब तक किसी नए सदस्य को ग्रुप में जोड़ने के लिए पहले उसका नंबर फोन में सेव करना पड़ता था, जिससे समय भी लगता था और कॉन्टैक्ट लिस्ट में अनचाहे नंबर भी जुड़ जाते थे। नए फीचर के आने के बाद यह झंझट पूरी तरह खत्म हो जाएगा।
यह अपडेट खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जो ऑफिस, स्कूल, कॉलेज, बिजनेस या इवेंट से जुड़े कई अस्थायी ग्रुप संचालित करते हैं। फिलहाल यह फीचर चरणबद्ध तरीके से जारी किया जा रहा है और जल्द ही सभी WhatsApp यूजर्स के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है।