

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

बीजेपी ने रेजीनगर से शाश्वर सरकार और नंदीग्राम से हासिरानी रथ को उम्मीदवार बनाया है।
नंदीग्राम से उम्मीदवार बनाई गईं हासिरानी रथ, दिवंगत चंद्रनाथ रथ की मां हैं, जो शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक रह चुके थे। चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद यह मामला राजनीतिक रूप से भी चर्चा में रहा है।
बीजेपी के इस फैसले को नंदीग्राम में भावनात्मक और राजनीतिक दोनों लिहाज से महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम माना जा रहा है। अब मुकाबला और दिलचस्प होने के आसार हैं।